बिहार की 4 महिलाएं ही पहुंची संसद
वैसे बिहार में इस बार विभिन्न दलों के टिकट पर 18 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी थीं लेकिन कामयाबी सिर्फ चार के ही हाथ लगी।
पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार से 14 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था, जिसमें से चार महिलाएं ही चुनाव जीत सकी थी। इस बार जद(यु) की अश्वमेघ देवी उजियारपुर संसदीय क्षेत्र से तथा आरा से मीना सिंह विजयी रही, जबकि कांग्रेस की मीरा कुमार सासाराम से तथा भाजपा की रमा देवी ने शिवहर से बाजी मारी हैं।
चुनाव में कांग्रेस ने सुपौल से पप्पु यादव की पत्नी रंजीता रंजन, सासाराम से मीरा कुमार, नवादा से सुनीला देवी, बेगूसराय से अमिता भूषण तथा शिवहर से लवली आनंद को अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा ने शिवहर से रमा देवी को, जद(यु) ने उजियारपुर से अश्वमेघ देवी को तथा आरा से मीना सिंह को टिकट दिया था।
राजद ने भी सीवान से हिना साहब को तथा काराकाट से कांति सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन दोनों ही चुनाव हार गइर्ं।
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने भी नवादा से सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने औरंगाबाद से अर्चना चंद्र, पाटलिपुत्र से रीता सिन्हा और गया से कलावती देवी को, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने नालंदा से शशि यादव, अररिया से कमली देवी तथा पूर्णिया से माधवी सरकार को उम्मीदवार बनाया था।
पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से शांतिप्रिया देवी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमाया था, जिन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था लेकिन वह भी चुनाव जीत नहीं सकीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications