संयुक्त राष्ट्र महासचिव शुक्रवार को श्रीलंका का दौरा करेंगे
कोलंबो, 18 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून मानवीय स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को श्रीलंका का दौरा करेंगे। विदेश मंत्री रोहिता बोगोलांगमा ने इसकी जानकारी दी। लिट्टे के खिलाफ लड़ाई से करीब 250,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
बान के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से भेंट करने और शरणार्थी शिविरों का दौरा करने की संभावना है।
सरकार ने विस्थापित लोगों का उनके वास्तविक गांवों में पुनर्वास करने का वादा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications