फिलीपींस में आतंकवादियों ने बंधक का सिर कलम किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के प्रवक्ता कैप्टन नेल एस्त्रेला ने सोमवार को बताया कि डोरोटे गोंजालेस नाम के किसान का कटा सिर रविवार को बासीलान प्रांत के अकबर कस्बे के निकट एक गांव से बरामद किया गया।
एस्त्रेला ने कहा कि गोंजालेस के कटे सिर की शिनाख्त उसके पुत्र ने की लेकिन अच्छी तरह पहचान करने के लिए प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी।
गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ द्वारा गोंजालेस का अप्रैल के मध्य में अपहरण कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications