बिहार के 15 विधायकों का सांसद बनने का सपना साकार

बिहार के नगर विकास मंत्री तथा बेगूसराय के विधायक भोला प्रसाद सिंह जहां नवादा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए वहीं अररिया से भाजपा विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया संसदीय क्षेत्र से बाजी मारी। बोधगया के विधायक हरि मांझी भी गया संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत गए।

जद (यु) के सिमरी बख्तियारपुर से विधायक और मंत्री दिनेश चंद्र यादव खगड़िया से, धोरैया के विधायक भूदेव चौधरी जमुई से, त्रिवेणीगंज के विधायक विश्वमोहन कुमार सुपौल से, नौतन क्षेत्र के विधायक वैद्यनाथ महतो वाल्मीकिनगर से तो बगहा के विधायक पूर्णमासी राम गोपालगंज संसदीय क्षेत्र से विजयी रहे। इसी तरह घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश शर्मा जहानाबाद से, मुंगेर से विधायक मोनाजिर हसन बेगूसराय से, कल्याणपुर के विधायक अश्वमेघ देवी उजियारपुर से तथा औराई विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन राय सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव में विजयी घोषित हुए हैं।

राजद के रामगढ़ क्षेत्र के विधायक जगदानंद सिंह ने बक्सर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लालमुनी चौबे को हरा कर दिल्ली तक का सफर तय किया। इसके अलावा वारिसनगर क्षेत्र के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के विधायक महेश्वर हजारी भी लोजपा और विधानसभा से इस्तीफा देकर जद(यु) के टिकट पर समस्तीपुर क्षेत्र से विजयी हुए हैं। इसी तरह चैनपुर के विधायक महाबली सिंह भी काराकाट से चुनाव जीत गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+