ग्वालियर में बिजली उपकरण गोदाम में आग
ग्वालियर के पुतलीघर इलाके में स्थित विद्युत उपकरण गोदाम में रविवार देर रात लगभग 1.30 बजे अचानक आग लग गई। इस गोदाम में नए ट्रांसफार्मरों के अलावा पुराने ट्रांसफार्मरों की मरम्मत भी होती है तथा अन्य उपकरणों को यहां रखा जाता है। आग ने इतना भीषण रूप ले लिया है कि उसे बुझाने के लिए टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल केन्द्र के अलावा भिंड, मुरैना और डबरा से भी दमकल गाडियां बुलानी पड़ी। लगभग 110 गाडियां आग बुझाने में लगी हैं उस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
ग्वालियर क्षेत्र के मुख्य अभियंता एस़ एल़ गुप्ता ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा आग पर काबू पाने के बाद ही उसकी वजह और उससे हुए नुकसान का खुलासा हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications