भारी उछाल के बाद शेयर बाजारों में कारोबार 2 घंटे रुका (लीड-1)
शेयर बाजारों में अब कामकाज 11.55 पर शुरू होगा।
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद से 10.73फीसदी चढ़कर 13,479.39 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को सेंसेक्त 12,173.45 अंकों पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी कारोबार शुरू होने के 15 मिनट के भीतर 531.65 अंकों की बढ़त के साथ 4203.30 के स्तर पर जा पहुंचा। निफ्टी शुक्रवार को 3671.65 अंकों पर बंद हुआ था।
बीएसई की मिडकैप कंपनियों के सूचकांक में भी पिछले बंद के मुकाबले 7.25 प्रतिशत की वृद्धि आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications