हैदराबाद में गोलीबारी में सुरक्षाकर्मी की मौत
पुलिस ने बताया कि सोमवार को 4.30 बजे मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात हमलावरों ने एक बस स्टॉप पर गोलीबारी शुरू कर दी।
घटना के बाद दोनों सुरक्षाकर्मियों को शहर के ओस्मानियां जेनरल अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने 26 वर्षीय एक होम गार्ड को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक पुलिसकर्मी राजेन्द्र प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना के बाद सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दी है।
उल्लेखनीय है कि 2007 में आज ही के दिन यानी 18 मई को पुलिस की गोली से पांच लोग मारे गए थे। मारे गए लोग मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट का विरोध कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications