आंग सान सू की पर मुकदमे की तैयारी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक अमेरिकी व्यक्ति झील को तैरकर पार करते हुए सू की के घर पहुंच गया था। इसके बाद उन पर नजरबंदी की शर्तो के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें इनसिन जेल भेज दिया गया।
मामले की सुनवाई के लिए इनसिन जेल में ही एक विशेष अदालत गठित की गई है। सू की के वकील की वीन यहां सुबह 9.35 बजे पहुंचे। जेल में सू की के अलावा उनके दो सहायक खिन खिन विन, विन मा मा और अमेरिकी नागरिक जॉन विलियम भी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेल परिसर में अमेरिकी दूतावास की एक कार को प्रवेश करते देखा गया। पत्रकारों और जनता को जेल परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications