स्वाइन फ्लू : जापान में 130 मामले
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रधानमंत्री तारो आसो ने सरकार के एक कार्रवाई बल से कहा है कि स्वाइन फ्लू की वजह से नागरिकों को बैठकों में शामिल होने, बाहर जाने और कारोबार करने से रोकने की उनकी कोई योजना नहीं हैं।
हालांकि स्थानीय सरकारों ने सोमवार को पश्चिमी जापान के ओसाका और ह्योगो क्षेत्र के सभी स्कूलों को इस सप्ताह बंद करने आदेश दिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों को बंद करने का भी आदेश दिया गया है।
गौरतलब है कि अब तक 39 देशों में 8,480 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और 72 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications