प्रभाकरन के बेटे और 3 लिट्टे नेताओं के शव बरामद (लीड-2)
रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी कहा, "सेना के जवानों ने सोमवार सुबह करायामुल्लावैकल इलाके से एक शव बरामद किया। संभवत: यह शव चार्ल्स का है।"
इससे पहले तमिल विद्रोहियों ने सोमवार तड़के चार्ल्स को बाहर निकालने का असफल प्रयास किया था। चार्ल्स लिट्टे के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख था।
मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "लिट्टे में गैर लड़ाका इकाई की स्थापना के बाद चार्ल्स को बहुत वरिष्ठ पद दिया गया था।"
उधर, श्रीलंकाई सेना ने लिट्टे के तीन अन्य नेताओं नदेसन, पुलीदेवन और रमेश का शव भी मुल्लईतिवु में बरामद किया है।
इससे पहले रविवार को लिट्टे ने हजारों नागरिकों के मारे जाने के मद्देनजर अपना सशस्त्र संघर्ष समाप्त करने की घोषणा की थी जबकि प्रभाकरन के मरने की अटकलें लगने लगी थीं।
लिट्टे ने प्रभारकन के बारे में भी अभी कोई बयान नहीं दिया है। सरकार के एक अधिकारी ने इस बात से इंकार किया है कि प्रभाकरन मारा गया है या उसने आत्महत्या कर ली है।
श्रीलंकाई रक्षा मंत्रालय ने रविवार रात कहा कि अब तक प्रभारकन का शव बरामद नहीं हुआ है। परंतु कुछ सूत्रों का कहना है कि लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन अब जिंदा नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications