शेयर बाजारों में अभूतपूर्व उछाल, कारोबार घंटे के लिए रुका
शनिवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा और देश में स्थिर सरकार के गठन का रास्ता साफ होते ही उसका असर देश के शेयर बाजारों पर स्पष्ट नजर आया। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' खुलने के 15 मिनट के भीतर ही 1305.97 अंकों की तेजी के साथ 13,479.39 के स्तर पर पहुंच गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी कारोबार शुरू होने के 15 मिनट के भीतर 531.65 अंकों की बढ़त के साथ 4203.30 के स्तर पर जा पहुंचा।
इसको देखते हुए कारोबार घंटे भर के लिए रोक दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications