ममता ने मांगा बुद्धदेव का इस्तीफा
बुद्धदेव के इस्तीफे संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर ममता ने कहा, "जनता ने वाम दलों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने विश्वसनीयता खो दी है।"
बार-बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "किसी भी राजनीतिक दल के आंतरिक मामलों में मैं हस्तक्षेप नहीं कर सकती।"
यह पूछे जाने कि क्या वह चाहेंगी कि बुद्धदेव अपने पद से इस्तीफा दें, इसके जवाब में ममता ने कहा, "लोकतांत्रिक तकाजा तो यही है कि वह जनादेश का सम्मान करें और उसे स्वीकार करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications