मायावती ने पार्टी के 50 से अधिक नेताओं से लिया इस्तीफा
लखनऊ, 18 मई(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री बनने का सपना चूर होने के बाद बहुजन समाज पार्टी(बसपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन से बौखलाकर विभिन्न निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के पद पर तैनात अपनी पार्टी के 50 से अधिक नेताओं से इस्तीफा ले लिया।
2007 में प्रदेश की सत्ता में आने के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के कई नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा देने के साथ निगमों के विभिन्न पदों पर तैनात कर लाल बत्ती गाड़ियां जैसी अन्य सुविधाएं दी थीं।
इन नेताओं की नियुक्ति के समय हालांकि मायावती ने उन्हें निर्देश दिया था कि सभी अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में पार्टी का आधार मजबूत बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे।
इस लोकसभा चुनाव में 40 सीटें जीतने का सपना संजोये मायावती को सिर्फ 20 सीटें ही मिल पाईं। पार्टी के इस खराब प्रदशर्न से बौखलाकर मायावती ने विभिन्न निगमों के पद पर तैनात पार्टी के 50 से अधिक नेताओं से इस्तीफा ले लिया।
बसपा सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बसपा के निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज मायावती आने वाले दिनों में पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications