संप्रग को समर्थन देगी तृणमूल कांग्रेस, कोई शर्त नहीं : ममता (लीड-1)
सोमवार को यहां हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में सभी 19 नवनिर्वाचित सांसद मौजूद थे। सभी सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से पार्टी संसदीय दल का नेता चुना।
अपने आवास कालीघाट में बैठक के बाद संवाददाताओं से ममता ने कहा कि पार्टी के महासचिव व राज्य सभा सांसद मुकुल राय समर्थन का पत्र राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सौंपने के लिए सोमवार रात दिल्ली रवाना होंगे।
जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी ने समर्थन के लिए कोई शर्त रखी है तो उन्होंने कहा, "उनकी पार्टी ने संप्रग को बिना शर्त समर्थन देने का निर्णय किया है। हमने कोई शर्त नहीं रखी है। यह कोई संयुक्त उपक्रम परियोजना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications