सर्वोच्च न्यायालय में गर्मी की छुट्टियां आरंभ
सर्वोच्च न्यायालय की अधिसूचना में कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय के नियमों,1966 (संशोधित) के आदेश दो के नियम चार के तहत भारत के प्रधान न्यायाधीश ने सर्वोच्च न्यायालय को वार्षिक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए सोमवार 18 मई से रविवार पांच जुलाई तक बंद करने का निर्देश दिया है। न्यायालय छह जुलाई को खुलेगा।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी सर्वोच्च न्यायालय कार्य करता है परंतु अपनी क्षमता से कम। इस दौरान न्यायालय की केवल तीन खंडपीठें काम करती हैं, जिनमें प्रत्येक में दो न्यायाधीश होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications