देश में 21 हवाई अड्डों पर स्वाइन फ्लू की जांच जारी
अमेरिका से हैदराबाद पहुंचने वाले एक 23 वर्षीय युवा में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसका इलाज जारी है। राज्य सरकारों से उसके सहयात्रियों के स्वास्थ्य पर निगाह रखने को कहा गया है।
विदेशों से भारत पहुचंने वाले जिन 40359 यात्रियों की जांच की गई है उनमें से 14683 यात्री स्वाइन फ्लू से प्रभावित क्षेत्रों से आए थे। यात्रियों की जांच के लिए देश के 21 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 191 चिकित्सकों और 101 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके लिए 76 काउंटर बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications