मानव तस्करी के मामले में भारतीय दंपति को जेल
भारतीय मूल के नागरिक 48 वर्षीय जस बिनिंग और उसकी पत्नी जगदीप बिनिंग (32 वर्ष) को पिछले साल दिसंबर में मानव तस्करी के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों कनाडा-अमेरिका सीमा से लगे पीस आर्क पार्क के निकट रहते थे।
जस को छह महीने तक जेल में रहना पड़ेगा और इसके बाद दो वर्षो तक उस पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जगदीप को भी 50 दिन जेल में गुजारने होंगे और उस पर भी अगले दो साल तक नजर रखी जाएगी। दोनों पर 5,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications