टाटा मोटर्स मंदी के बावजूद वेतन बढ़ाएगी
टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (मानव संसाधन) एस. जे. तंबे ने कहा, "इस साल कंपनियों ने वेतन में बढ़ोतरी नहीं की है लेकिन हम निश्चित रूप से वेतन बढ़ाकर देंगे।"
तंबे ने कहा कि कंपनी को अभी कितना बढ़ोतरी की जाए इस बारे में फैसला करना है और इस बारे में घोषणा एक जुलाई को की जाएगी।
पिछले तीन वर्षो के दौरान औसत वेतन बढ़ोतरी 12-13 फीसदी रहा है।
तंबे ने हालांकि यह कहा कि इस साल बढ़ोतरी का प्रतिशत ईकाई अंक में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications