प्रभाकरन की मौत की खबर से श्रीलंका में खुशी की लहर

कई शहरों में लोग सड़कों पर निकल आए। आतिशबाजी की, राष्ट्रीय ध्वज लहराया और सेना की विजय के उपलक्ष्य में चावल-दूध बांटा।

प्रभाकरन की मौत की खबर के तुरंत बाद राजधानी कोलंबो में लोगों को चौराहों पर आतिशबाजी करते देखा गया। आम जनता विशेषकर युवा ड्यूटी पर तैनात सैनिकों से हाथ मिलाते देखे गए।

प्रभाकरन को युद्धक्षेत्र से अपने दो सहयोगियों के साथ भागने का प्रयास करते समय मार गिराया गया।

प्रभाकरन एक वैन और एक एंबुलेंस में लिट्टे के खुफिया प्रमुख पोट्ट अम्मन और समुद्री प्रमुख सूसाई के साथ भागते हुए मुल्लइतिवु जिले में मारा गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+