पाक के परमाणु हथियार सुरक्षित : मलिक
पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत के मरदान में एक राहत शिविर का दौरा करने के बाद मलिक ने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान विरोधी ताकतें देश को अस्थिर करने के लिए तालिबान का उपयोग कर रही हैं।"
मलिक ने कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि कैसे इन तत्वों (तालिबान) के पास अत्याधुनिक हथियार पहुंच गए हैं, जो पाकिस्तानी सेना के पास भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यदि तालिबान इस्लाम के अनुयायी हैं और देश का भला चाहते हैं तो उन्हें हथियार डाल देना चाहिए। परंतु यदि तालिबानी सरकार के खिलाफ हथियार का उपयोग करते हैं तो उन्हें परिणाम भुगतना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications