इस्तीफे संबंधी अफवाहों पर बुद्धदेव ने साधी चुप्पी (लीड-1)
मुख्यमंत्री सोमवार सुबह राज्य सचिवालय पहुंचे। वहां से वह सीधे शाम को निकले और पार्टी के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु से मिलने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। मीडिया उनसे पूछती रह गई लेकिन उन्होंने अपनी जुबान से एक भी शब्द नहीं निकाला।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह से ही यह अफवाह उड़ी हुई है कि मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली पराजय के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है।
वरिष्ठ वामपंथी नेता बिमान बसु ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की संभावनाओं को सिरे से नकारते हुए इन अफवाहों को बेबुनियाद करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications