भोपाल विमान तल पर कारतूसों के साथ महिला गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के वी़ आई़ पी़ रोड स्थित खानूगांव की अनवर सुल्तान नाम की महिला एक निजी विमान सेवा से मुंबई जा रही थी। विमानतल पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जब उसके सामान की तलाशी ली तो बैग से 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस निकले।
गांधीनगर थाने के प्रभारी अनुराग पान्डे ने आईएएनएस को बताया है कि महिला के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications