मोहाली के बैंकों पर रहेगी 'कैमरे' की नजर
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह औलख ने आईएएनएस को बताया कि पिछले दिनों हरियाणा के शहर पंचकूला में बैंक डकैती सहित अनेक लूट की घटनाएं हुई हैं इस वजह से यहां के बैंकों और शोरूमों को सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इलाके में बदमाश कोई भी घटना को अंजाम देकर बड़ी आसानी से पड़ोसी शहर में प्रवेश कर सकते हैं। ऐसे में शहर में चलने वाले वाहनों के नंबर प्लेटों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को पंचकूला के व्यस्त बाजार में पांच युवकों ने एक बैंक में डाका डाल कर 11 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications