सोमनाथ ने फिर कहा, करात को इस्तीफा देना चाहिए
चटर्जी द्वारा हस्ताक्षरित बांग्ला अखबार आनंद बाजार पत्रिका में छपे एक लेख में कहा गया है कि करात द्वारा वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए तीसरे मोर्चे के गठन का प्रयास आत्मघाती साबित हुआ। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार और सक्षम नेता को अब माकपा की कमान संभालनी चाहिए।
चटर्जी ने लेख के माध्यम से कहा, "मैं माकपा का सदस्य नहीं हूं लेकिन मौजूदा स्थिति से मैं भी बेहद दुखी हूं। मैं समझता हूं कि पार्टी नेतृत्व को चुनाव परिणामों की समीक्षा करनी चाहिए और समय रहते इसमें सुधार के लिए उचित उपाय करने चाहिए।"
उन्होंने कहा, "गलतियों को सुधारा जा सकता है। या तो नेतृत्व परिवर्तन के जरिए या फिर नीतियों में सुधार के जरिए।"
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। प्रकाश करात इस समय पार्टी के सर्वोच्च पद पर हैं। निश्चित तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी बनती है। मैं पहले ही कह चुका है कि उन्हें अंतरात्मा की आवाज पर इस्तीफा दे देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications