तृणमूल कांग्रेस संप्रग को समर्थन देगी : ममता
सोमवार को यहां हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद थे। सभी सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को सर्वसम्मति से पार्टी संसदीय दल का नेता चुना।
बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करती हुई ममता ने कहा, "उनकी पार्टी ने संप्रग को बिना शर्त समर्थन देने का निर्णय किया है। हमने कोई शर्त नहीं रखी है। यह कोई संयुक्त उपक्रम परियोजना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications