नौसेना में शामिल होगा छठा शिप टैंक
भारतीय नौसेन के प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता विशाखापट्टनम में 'ऐरावत' नामक जहाज का उद्घाटन करेंगे।
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर नीरद सिन्हा ने कहा कि ऐरावत से जल और थल पर नौसेना की लड़ाकू क्षमता में वृद्धि होगी।
एलटीएस का उपयोग समुद्र तटों पर सैनिकों और हथियारों को उतारने के लिए किया जाता है।
इस जहाज से सी-किंग 42 सी और स्वदेशी ध्रुव दोनों प्रकार के हेलीकाप्टरों का संचालन किया जा सकता है। इस पर दो डब्ल्यूएम 18ए राकेट लांचर भी लगाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications