शेयर बाजार का ऐतिहासिक दिन (राउंडअप-इंट्रो)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कारोबार आरंभ होने के तुरंत बाद संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' में 1300 से अधिक अंकों (10.72 फीसदी) का उछाल आया और वह अपर सर्किट के दायरे में आ गया। इसके कुछ ही सेकेंडों के भीतर सेंसेक्स 14.7 फीसदी चढ़कर 13963.3 के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद कारोबार दो घंटे लिए स्थगित करना पड़ा।

दो घंटे बाद 11.55 बजे जब बाजार फिर खुला तो यह 17.33 फीसदी यानी 2110.79 अंक उछल कर 14284.21 पर पहुंच गया। एक बार फिर अपर सर्किट के दायरे में आने के कारण कारोबार स्वभाविक रूप से बंद हो गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 651.5 अंकों (17.7 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 4,323.15 के स्तर पर जा पहुंचा।

निफ्टी खुलने के साथ ही 14.48 फीसदी उछलकर 4203.3 पर पहुंच गया और यह भी अपर सर्किट के दायरे में आ गया, जिस कारण कारोबार रोकना पड़ा।

दोबारा जब 11.55 बजे कारोबार की शुरुआत हुई तो बाजार का यह रुख कायम था और सूचकांक में अपर सर्किट लगाना पड़ा। इसके बाद कारोबार दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह पहला मौका है जब अत्यधिक तेजी के कारण देश के दोनों प्रमुख बाजारों में कारोबार दिन भर के लिए रोकना पड़ा। इससे पहले कई बार कारोबार दिन भर के लिए स्थगित किया जा चुका है लेकिन उस वक्त कारण इससे ठीक उलट (लोअर सर्किट) रहा।

विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनावों में संप्रग की जीत के कारण निवेशक हर्षोल्लास में आ गए और इसका असर देश के प्रमुख शेयर बाजारों पर देखा गया।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 447.41 अंकों (11.75 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,254.48 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक में 387.14 (9.05 प्रतिशत) की वृद्धि हुई और वह 4,666.74 पर बंद हुआ।

बीएसई में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, तेल एवं गैस तथा ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में दर्ज की गई। रियल्टी क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 23.45 प्रतिशत, कैपिटल गुड्स के क्षेत्र में 21.90 प्रतिशत, बैंकों के शेयर मूल्यों में 19.18 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 19.11 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

बीएसई में केवल 842 शेयरों में और निफ्टी में केवल 207 शेयरों कारोबार हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+