खुद को प्रधानमंत्री के रूप में कभी प्रस्तुत नहीं किया : मोदी
लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए मोदी ने कहा, "मेरा रुख हमेशा ही स्पष्ट रहा है कि मैं गुजरात से हूं और गुजरात में ही काम करता रहूंगा।"
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक शरद यादव के उस बयान पर कि चुनाव के बीच में मोदी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने से जनता में गलत संदेश गया और इसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा, मोदी ने कहा, "मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करना मीडिया की उपज थी।"
उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और उसका आदेश सर आंखों पर। जनता ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को सरकार बनाने का।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications