माओवादियों ने नए प्रधानमंत्री के चुनाव को रोका
माओवादी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए संसद अध्यक्ष को प्रधानमंत्री के शीघ्र निर्वाचन के संबंध में प्रस्ताव पेश करने से रोक दिया। सोमवार का सत्र प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए आयोजित था।
माओवादियों ने संसद के सत्र को लगातार बाधित करने और राष्ट्रपति रामबरन यादव के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन जारी रखने का भी संकल्प लिया।
प्रचंड ने एक बयान में कहा,"संसद का सत्र नियमित होने से पहले हमारी मांग पूरी होनी चाहिए। यदि राजनीतिक दल नागरिक सर्वोच्चता को स्थापित करने पर सहमत होंगे तो हम नई सरकार के गठन में सहयोग देने को राजी हैं।"
उल्लेखनीय है कि रविवार को नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी (यूएमएल) और नेपाली कांग्रेस ने कहा कि उनके पस नई सरकार के गठन के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन हासिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications