नेकां में शामिल हुआ लद्दाख से निर्दलीय सांसद, संप्रग की संख्या में वृद्धि (लीड-1)
ज्ञात हो कि नेकां संप्रग का घटक दल है और हसन के नेकां में शामिल होने के साथ ही संप्रग का आंकड़ा अब 263 पहुंच गया है। सरकार बनाने के लिए उसे अब सिर्फ नौ सांसदों के समर्थन की जरूरत रह गई है।
हासन खान ने लद्दाख से कांग्रेस के ही उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में खान ने नेकां में वापसी की घोषणा की। खान पहले नेकां में ही थे लेकिन टिकट न मिलने से नाराज होकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
इस मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "खान साहब ने बिना शर्त हमारा आमंत्रण स्वीकार किया है। हम इसके लिए उनके आभारी रहेंगे। यह उनकी घर वापसी है। हमने कांग्रेस से कहा था कि लद्दाख सीट हमारे खाते में आनी चाहिए लेकिन कांग्रेस उस समय नहीं मानी।"
उन्होंने कहा, "बिना किसी शर्त के हमने संप्रग को समर्थन दिया है। हम तोलमोल में विश्वास नहीं करते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications