चिरंजीवी की पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रशंसक ने की खुदकुशी
पूर्वी गोदावरी जिले के मुम्मदिवारम मंडल के रहने वाले एन. नारायण गिरी नाम का 35 वर्षीय यह युवक चिंरजीवी की पार्टी के हार से इतना दुखी हो गया कि उसने अपने घर में ही जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गिरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह चिरंजीवी की पार्टी के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन से बहुत निराश थे। राज्य विधानसभा के चुनाव में पीआरपी को महज 18 सीटों पर ही सफलता मिली जबकि लोकसभा में वह अपना खात भी नहीं खोल पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications