बाघ के हमले में महिला की मौत, 9 घायल
बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी एस.पी.सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बाघ कतर्नियाघाट जंगल से निकला और रविवार रात उसने ठडबेहना गांव में करीब 10 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें सुधा (65 वर्ष) नाम की एक महिला की मौत हो गई और 9 ग्रामीण घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों पर बाघ ने उस वक्त हमला किया जब वे लोग घर के बाहर सो रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा इलाके में अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications