कट्टरपंथी आतंरिक खतरा,परंतु भारत एक सैनिक खतरा : मुशर्रफ

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा कि भारत की सीमा पर पाकिस्तान को सेना बनाए रखनी चाहिए,इससे तालिबान के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान कम नहीं होगा।

समाचार चैनल 'सीएनएन' से एक साक्षात्कार में मुशर्रफ ने कहा,"हमें अपने दृष्टिकोण में संतुलन रखना चाहिए। पूर्वी सीमा पर यदि सुरक्षा को खतरा हो तो भारत की तरह बड़ा सैन्य दल बनाए रखना आवश्यक है।"

मुशर्रफ ने इससे इंकार किया कि ताबिलान के राजधानी से केवल 96 किलोमीटर दूर रह जाने के बावजूद पाकिस्तान ने भारतीय खतरे पर अधिक ध्यान दिया। उन्होंने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तानी सीमा पर भारी मात्रा में सेना तैनात कर रखी है।

उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसा नवंबर में मुंबई हमले के बाद किया और उसने संसद पर हमले के बाद भी ऐसा ही किया था। इसलिए पाकिस्तान की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। यह सबसे पहली चीज है।

मुशर्रफ ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रतिरोध का स्तर बनाए रखा है। उन्होंने जोर दिया कि तालिबान के पास पाकिस्तान की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने की ताकत नहीं है। वे राजधानी पर हमले का साहस नहीं कर सकते। उनको कभी भी किसी भी ताकत से रोका जा सकता है।

परंतु उन्होंने स्वीकार किया कि आतंकवादियों ने देश के लिए खतरा पैदा किया है। उनके कुछ पक्षधर सरकार में भी हैं। कुछ लोग हमारे समाज में भी हैं। यद्यपि उनकी संख्या बहुत कम है। उन पर काबू कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+