तेजी से परमाणु हथियार बढ़ा रहा है पाकिस्तान : अमेरिकी कांग्रेस
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस में यह सवाल उठ रहा है कि कहीं अरबों डॉलर की सैन्य सहायता को पाकिस्तान परमाणु हथियार कार्यक्रम में तो नहीं लगा रहा है।
ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन ने गुरुवार को सीनेट के समक्ष गवाही में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के जखीरे के बढ़ने की पुष्टि की।
रक्षामंत्री राबर्ट गेट्स के साथ बैठे मुलेन से जब पूछा गया कि इस संबध में कोई प्रमाण है तो उन्होंने इसका सकारात्मक जवाब दिया।
एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से अखबार ने कहा कि नए परमाणु हथियारों के निर्माण पर पाकिस्तान भारी रकम खर्च कर रहा है। अमेरिका का अनुमान है कि पाकिस्तान के परमाणु जखीरे में 80 से 100 तक हथियार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications