अपोलो टायर्स ने नीदरलैंड की कंपनी का अधिग्रहण किया
व्रेडेस्टेन बैंडेन कारों के लिए टायर का उत्पादन करती है और इसमें रूस की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी एम्टेल-व्रेडेस्टेन की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।
करीब एक अरब डॉलर का करोबार करने वाली अपोलो ने कहा कि अधिग्रहण की राशि आंतरिक संशाधनों और बाह्य ऋण से किया जाएगा।
दोनों कंपनियों ने हालांकि अधिग्रहण की राशि के बारे में खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्टो में कहा गया है कि यह राशि करीब 30 करोड़ डॉलर हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications