मप्र में 4 ने विधानसभा की हार को जीत में बदला
प्रदेश में नवंबर में हुए विधानसभा का चुनाव हारने वालों में से कांग्रेस ने सीधी से इंद्रजीत पटेल, उज्जैन से प्रेम चंद गुड्डू और धार से गजेंद्र सिंह राजूखेडी पर दांव लगाया लगाया था इन में से दो चुनाव जीतनें में सफल रहे हैं। प्रेम चंद गुड्डू ने उज्जैन में भाजपा के दिग्गज सत्य नारायण जटिया को करारी शिकस्त दी है वहीं राजू खेडी ने प्रदेश सरकार के मंत्री रंजना बघेल के पति मुकाम सिंह किराड को हराया है।
भाजपा ने भी कांग्रेस की ही तरह विधानसभा का चुनाव हारने वालों को भी लोकसभा का उम्मीदवार बनाया था। सागर से भूपेन्द्र सिंह, बालाघाट से क़े डी़ देशमुख और होशंगाबाद से राम पाल सिंह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। इनमें से भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के असलम शेर खान और देशमुख ने विश्वेश्वर भगत को शिकस्त दी है।
इस तरह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में पराजित दो-दो उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके अपना हिसाब बराबर कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications