जनता दल (यु) अब भी राजग के साथ : नीतीश
नीतीश ने कहा कि जद (यु) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बना रहेगा।
उन्होंने कहा, "हम संप्रग या किसी अन्य गठबंधन में शामिल नहीं होंगे।"
उन्होंने कहा, "हम राजग में थे, हम राजग में हैं और हम राजग में रहेंगे।"
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के एक दिन पहले शुक्रवार को नीतीश ने कहा था कि जो गठबंधन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएगा उसे वह समर्थन देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications