लद्दाख के निर्दलीय सांसद ने थामा नेकां का दामन
उनके नेकां का दामन थामने से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के सदस्यों की संख्या में एक और सांसद का इजाफा हो गया है। संप्रग का आंकड़ा अब 263 पहुंच गया है। ज्ञात हो कि नेकां संप्रग का घटक दल है।
हासन खान ने लद्दाख से कांग्रेस के ही उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उपस्थिति में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में खान ने नेकां में वापसी की घोषणा की। खान पहले नेकां में ही थे लेकिन टिकट न मिलने से नाराज होकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
इस मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "खान साहब ने बिना शर्त हमारा आमंत्रण स्वीकार किया है। हम इसके लिए उनके आभारी रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications