आस्ट्रेलिया में फैली श्रीलंका विवाद की लपटें
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सिंघली समुदाय की नेता प्रयंका बंडारा ने सोमवार को कहा, "एक सिंघली के घर को तमिल विद्रोहियों ने आग के हवाले कर दिया। यह नस्लीय भावना से ग्रसित कार्रवाई है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि आस्ट्रेलियाई तमिल आतंकवाद के खात्मे को लेकर परेशान हैं और इनमें से गई लोगों ने तमिल आतंकवाद की मदद भी की है।
उधर, कैनबरा में 300 तमिल प्रदर्शनकारियों ने रैली कर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह युद्ध क्षेत्र में फंसे तमिलों की ओर से मामले में हस्क्षेप करे।
तमिल प्रदर्शनकारियों की प्रवक्ता लविन्या थेवा ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार तमिलों का नरसंहार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications