मंगलवार को सोनिया से मिलेंगे करुणानिधि
डीएमके की कार्यकारी परिषद की सोमवार को यहां हुई बैठक में करुणानिधि को केंद्र की अगली सरकार में शामिल होने के बारे में पार्टी की ओर से फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया।
परिषद ने टी. आर. बालू को पार्टी का नेता चुना। परिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से श्रीलंका की तमिल समस्या का बातचीत के जरिए हल निकालने के लिए कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications