राष्ट्रपति ने 14वीं लोकसभा भंग की

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अनुशंसा पर राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने सोमवार को 14वीं लोकसभा भंग कर दी।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसके साथ ही नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा उन्हें सौंपा। औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री का पद छोड़ चुके मनमोहन सिंह को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा गया है।

राष्ट्रपति ने निवर्तमान सांसदों के सम्मान में आज शाम अपने सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन किया है। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+