जद (एस) ने संप्रग को समर्थन की पेशकश की
जद (एस) नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "इस वक्त मैं कांग्रेस से सिर्फ यही उम्मीद करता हूं कि वह कर्नाटक के विकास में अधिक से अधिक योगदान दे। इसके लिए कांग्रेस नेताओं का विश्वास हासिल करना पड़ेगा।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस यदि समर्थन मांगती है हम उसे समर्थन देंगे। यदि वह मिलने को कहेगी तो मैं कर्नाटक के विकास से जुड़े मुद्दों पर उनसे बात करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में जद (एस) को तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications