स्वात में तालिबान के नियंत्रण वाले शहरों में सेना पहुंची
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा बलों के जवान माट्टा और कांजू शहर में प्रवेश कर चुके हैं। सेना ने कहा था कि तालिबान के खिलाफ उसकी कार्रवाई नए चरण में प्रवेश कर चुकी है।
माट्टा स्वात घाटी के मुख्य शहर मिंगोरा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे तालिबान का गढ़ माना जाता है। माट्टा में सेना की कार्रवाई में हेलीकाप्टर को भी शामिल कर लिया गया है।
स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, "आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। शांति भंग करने वाले अब यहां से भाग रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications