एसडीएफ की एकतरफा जीत, कई विपक्षियों की जमानत जब्त
मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के नेतृत्व वाले एसडीएफ ने राज्य की सभी 32 विधानसभा सीटों और राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर कब्जा जमाया। इसका नतीजा यह हुआ कि विधानसभा चुनाव में 64 प्रतिशत और लोकसभा चुनाव 70 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। सिर्फ कांग्रेस के 28 उम्मीदवार अपनी जमानत बचा सके।
विधानसभा के लिए कुल 167 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनसे 106 की जमानत नहीं बच सकी । इसी तरह लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों में से पांच की जमानत जब्त हुई।
मुख्यमंत्री चामिलंग राज्य की पोकलोक-कोमरांग और नामची-सिंघिथांग विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में थे और इन दोनों जगहों पर उन्हें 80 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 10 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications