करात के इस्तीफे का सवाल नहीं : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य निरूपम सेन ने आईएएनएस से कहा, "उन्हें क्यों इस्तीफा देना चाहिए।"
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर न तो उन्हें और न ही पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के इस्तीफे का सवाल पैदा होता है।
वाम मोर्चा के गढ़ कहे जाने वाले पश्चिम बंगाल और केरल में पार्टी को भारी नुकसान हुआ है। नई लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या 43 से घटकर 16 हो गई है।
यहां तक की माकपा के सांसदों की संख्या बंगाल में उसके प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस से तीन कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications