राजग की बैठक रद्द
राजग के संयोजक शरद यादव ने यहां संवाददाताओं को बताया, "आज की बैठक इसलिए रद्द की गई है क्योंकि नेताओं का कहना है कि वे राजग की हार के कारणों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।"
गठबंधन के बिखरने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए यादव ने कहा, "पिछले 15 वर्षो में लोग आते-जाते रहे लेकिन राजग बरकरार रहा। राजग है और बना रहेगा।"
यह पूछने पर कि वह संसद में विपक्ष के नेता के रूप में किसे देखना चाहेंगे, यादव ने कहा, "यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आंतरिक मामला है और मैं उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहता।" राजग को लोकसभा चुनाव में 159 सीटें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications