लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन मारा गया (लीड-2)
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 54 वर्षीय प्रभाकरन अपने कुछ विश्वस्त सहयोगियों के साथ एक वैन और एक एंबुलेंस के काफिले में था तभी मुल्लइतिवू में सेना ने उस काफिले पर हमला कर दिया।
लिट्टे की खुफिया इकाई के प्रमुख पोट्टु अम्मान के भी मारे जाने की खबर है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
प्रभाकरन की मौत से कुछ ही समय पहले सेना ने उसके पुत्र चार्ल्स एंथनी समेत लिट्टे के कई प्रमुख नेताओं का शव बरामद किया। एंथनी लिट्टे की सूचना प्रौद्योगिकी इकाई का प्रमुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications