अमेरिकी में स्वाइन फ्लू से 6 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मिशेल वेनेर को पिछले सप्ताह अस्पताल में दाखिल कराया गया था। फ्लशिंग हास्पिटल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता मिशेल की मौत रविवार शाम 6.17 मिनट पर हुई। न्यूयार्क में स्वाइन फ्लू से होने वाली पहली मौत है।
न्यूयार्क के स्वास्थ्य आयुक्त थॉमस आर. फ्रिडेन ने एक बयान जारी कहा, "अब हम देख रहें है कि स्वाइन फ्लू न्यूयार्क शहर के कई हिस्सों में बढ़ रहा है।"
गौरतलब है कि अब तक 39 देशों में 8,480 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और 72 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications