उड़ीसा: बीजद की सरकार तीसरी बार
उड़ीसा
के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का करिश्मा किया है। उन्होनें सभी राजनीतिक भविष्यवाणियों को धता बताते हुए विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करने के साथ ही लोकसभा की ज्यादातर सीटें भी जीत ली हैं। id="toptextpromo">अभी
तक प्राप्त सूचना के मुताबिक बीजद ने विधानसभा की कुल 147 सीटों में से 103 जीत ली हैं जबकि कांग्रेस 26 सीट जीतकर दूसरे स्थान पर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने छह तथा अन्य ने 10 सीटें जीतीं हैं। राज्य में 21 लोकसभा सीटों में बीजद 12, कांग्रेस पांच और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर विजयी हुई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>क्षेत्रीय
क्षत्रप की भूमिका निभाते हुए नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय दलों को राज्य की उपेक्षा करने के लिए जिम्मेदार ठहराया और उन्हें बाहरी बताया। दो रुपये किलो चावल की उनकी योजना ने उन्हें गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले करीब 60 लाख मतदाताओं से जोड़ा। उन्होंने विश्वासघात के भाजपा के आरोप का भी अपनी जीत से मुंहतोड़ जवाब दिया।

Click it and Unblock the Notifications