सपा महासचिव आजम खान का इस्तीफा
रामपुर (उत्तर प्रदेश), 17 मई, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य आजम खान ने कई सालों से चले आ रहे मतभेद के चलते इस्तीफे देने की घोषणा की है। कई सालों पहले कल्याण सिंह को पार्टी में लिए जाने पर उनका काफी विरोध आया था।
इसके अलावा उन्हें जया प्रदा को रामपूर सीट दिए जाने से भी समस्या रही है। चुनाव होने से पहले उनका अमर सिंह व मुलायम सिंह से इस मुद्दे को लेकर काफी बहस हो चुकी है।
रविवार को रामपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में खान ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को भेज दिया है।



Click it and Unblock the Notifications